Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोता रहा परिवार चोरों ने कर दिया हाथ साफ

सोता रहा परिवार चोरों ने कर दिया हाथ साफ

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। आधी रात बाउंड्री वॉल फांद घर में घुसे अज्ञात चोरों ने दीवान का ताला तोड़ उसमें रखे जेवर व नगदी चोरी कर ले गया। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की है। पीड़ित जयप्रकाश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 23 जुलाई को रात परिवार के सभी लोग खाना खा कर सो रहे थे। रात करीब दो बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति आकर प्रार्थी के मकान के पीछे बने बाउंड्री वॉल को कूद कर मकान में पीछे लगे खिड़की को उखाड़ खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। कमरे के अंदर जाकर कमरे में बेड के अंदर बने दीवान को तोड़कर उसमें रखी सोने का एक मांगटीका, एक सोने का हार, एक झुमका, एक अंगूठी तथा चांदी की दो पाजेब चोर चुरा ले गए। दूसरे कमरे की चाभी लेकर उसमे रखा बाक्स भी चुरा ले गए। सुबह लगभग साढ़े तीन बजे खटपट से पार्टी की पत्नी की नीद खुलने पर चोर भाग गए। घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर चुराए गए बक्से का ताला टूटा पाया गया व बक्से में रखा 8000 रुपया चोर चुरा ले गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments