Friday, June 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था, मोदी सरकार ने देश को...

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था, मोदी सरकार ने देश को नई दिशा दी: रमापति राम त्रिपाठी


अयोध्या। अयोध्या बाईपास स्थित एक होटल में आपातकाल की वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित राजनीतिक दल है, जिसकी नींव राष्ट्रवाद और जनसेवा के सिद्धांतों पर रखी गई है।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संसद में अनुच्छेद 370 का विरोध करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया और राष्ट्रहित में जनसंघ की स्थापना की। उनके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद, अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों के साथ संगठन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि छह लोगों से शुरू हुई पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। वर्तमान में 22 राज्यों में भाजपा अथवा उसके नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार है और देश की अधिकांश आबादी भाजपा के नेतृत्व में संचालित सरकारों के दायरे में आती है।

रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना को आघात पहुंचाया। उस दौर में हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और अपने परिवारों से दूर रहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। आज देश में लोकतंत्र उन्हीं सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण मजबूत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, आयुष्मान भारत योजना से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, हर घर जल, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कार्यक्रम को लोकतंत्र सेनानी रामप्रकाश यादव, रमाशंकर गुप्ता, गणेश प्रसाद तिवारी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, विधायक धर्मराज निषाद, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, गोंडा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, अंबेडकर नगर के जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, अवधेश पांडे ‘बादल’, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पांडे ‘खुन्नू’, कार्यक्रम संयोजक अखंड प्रताप सिंह ‘डिंपल’, परमानंद मिश्रा, राम मोहन भारती, अशोक कसौधन, इंजीनियर शिवम सिंह, शैलेंद्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, तिलक राम मौर्य, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, प्रवीण दुबे  सहित अयोध्या जिला व महानगर, गोंडा, बहराइच श्रावस्ती, अंबेडकर नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments