Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क के किनारे नाली का गड्ढा दे रहा है दुर्घटना को दावत

सड़क के किनारे नाली का गड्ढा दे रहा है दुर्घटना को दावत


आलापुर अंबेडकर नगर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर स्थित मुख्य चौक पर सड़क किनारे स्थित नाले का गड्ढा जानलेवा बना हुआ है। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर का मुख्य चौक दिन भर गाड़ियों की आवागमन से एवं दुकानों पर खरीदारी करने वालों लोगों से भरा रहता है। ऐसे में मुख्य मार्ग के बगल में स्थित गड्ढा कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है। इसे ठेकेदार की लापरवाही कहे या नगर पंचायत की उदासीनता जो भी हो लेकिन रात के अंधेरे में या संयोग बस कभी भी यह गड्ढा बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है। स्थानीय दुकानदारों ने अति शीघ्र सड़क किनारे हुए इस गड्ढे को मरम्मत करवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments