Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सार्थक कर रही है डबल...

अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सार्थक कर रही है डबल इंजन की सरकार – सांसद


अयोध्या। एकात्म मानववाद का सिद्धान्त को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा ने महानगर व जिले के सभी बूथों पर मनाई। सिविल लाईन स्थित उनकी प्रतिमा पर सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में माल्यापर्ण करके उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी।



सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से राष्ट्र को प्रगतिपथ पर गतिमान करने का सोच पंडित दीनदयान उपाध्याय की थी। उन्ही के पथचिन्हों पर चलते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सार्थक कर रही है। निःशुल्क आवास, शौचालय गैस व विद्युत कनेक्शन ने गरीबों की जीवनशैली में परिवर्तन किया है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा दीनदयाल जी के डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ पंडित उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को राष्ट्रोदय में बदलने का कार्य कर रही है। पहली बार बिना किसी भेदभाव के बिना हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अंत्योदय की परिकल्पना करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्योतिपुंज थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का असर आज दिखता है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है।

इस अवसर पर अवधेश पांडे बादल, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, शैलेंद्र कोरी, राम कुमार सिंह राजू, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, आकाश मणि त्रिपाठी, जेपी श्रीवास्तव, संग्राम सिंन्हा अंशुमान मित्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments