Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामकोट और कटरा में बन रही स्मार्ट पार्किंग का डीएम ने किया...

रामकोट और कटरा में बन रही स्मार्ट पार्किंग का डीएम ने किया निरीक्षण


◆ 65 करोड़ की परियोजना में डॉरमेट्री, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं


अयोध्या। डीएम शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को श्रीराम मंदिर के समीप रामकोट और कटरा क्षेत्र में निर्माणाधीन मैकेनाइज्ड स्मार्ट पार्किंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही इस परियोजना में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और स्मार्ट सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जाए।

निर्माणाधीन स्मार्ट पार्किंग परियोजना में कार पार्किंग के साथ डॉरमेट्री, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पब्लिक टॉयलेट, सिक्योरिटी गार्ड रूम, सर्विस रूम, पंप रूम तथा फायर और डोमेस्टिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा कार्यालय संबंधी व्यवस्थाएं भी तैयार की जा रही हैं।

प्रशासन का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद श्रीराम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम पार्किंग सुविधा मिल सकेगी, जिससे यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रेजिडेंसी अरविंद कुमार, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments