Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दुर्घटनाएं कम करने पर दिया...

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दुर्घटनाएं कम करने पर दिया गया जोर


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर उनका स्थायी समाधान किए जाने तथा आमजन द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने पर विस्तृत समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों का कड़ाई से पालन कराएं।

उन्होंने कहा कि अधिक दुर्घटना वाले मार्गों और चौराहों को चिन्हित कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से किए जाएं। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि माह जनवरी 2026 को ‘यातायात माह’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, अयोध्या विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments