Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला चिकित्सालय पहुंचे जिलाधिकारी ने झुलसे बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में...

जिला चिकित्सालय पहुंचे जिलाधिकारी ने झुलसे बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी


◆ करंट की चपेट में आने से झुलसा था बच्चा


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मालीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी में 11 हज़ार वोल्ट के विद्युत तार व 440 वोल्ट के विद्युत तार के आपस में टकराने के कारण विद्युत स्पर्शाघात से प्रभावित बच्चा सत्यम पुत्र सतगुरु का ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड पहुंचकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

             इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त घटना में कुल चार बच्चे प्रभावित हुए थे, जिसमें से तीन बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के उपरांत स्वास्थ्य ठीक होने पर घर भेज दिया गया तथा  सत्यम का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जिसके संबंध में चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया है कि बच्चा पूर्ण रूप से ठीक है तथा बच्चे को  इंफेक्शन से बचाव व सुरक्षा के दृष्टिगत अभी चिकित्सालय में चिकित्सकों के निगरानी में रखा गया है जिसे चिकित्सकों के अनुरूप  सही होने पर घर भेज दिया जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी व डॉक्टर के साथ बच्चों के परिजनों से भी वार्ता की गई तथा उन्हें बेहतर चिकित्सा हेतु आश्वस्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments