Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

 अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल भूलेख अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, न्याय सहायक, संयुक्त कार्यालय, स्थानीय निकाय, जन सूचना, आपदा पटल, मुख्य राजस्व अभिलेखागार, नजारत अनुभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला पूर्ति, जिला सूचना कार्यालय ,निर्वाचन कार्यालय तथा अन्य पटलो का औचक निरीक्षण किया गया। शिक्षण के दौरान मौके पर राजस्व अभिलेखागार में पांच कर्मचारी विमल कुमार सिंह, संदीप यादव, सचिन सिंह, सत्यव्रत धुरिया तथा गनेश गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। मुहाफिज खाने में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी नहीं जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश देते हुए कहा कि साफ सफाई तत्काल कराया जाए। मुख्य राजस्व अभिलेखागार पटल में माह मार्च 2023 के वसूली से संबंधित विवरण पत्रों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वसूली में तेजी लाने हेतु मुख्य राजस्व अभिलेखागार तथा सहायक मुख्य अभिलेखागार को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी जगरोपन राम उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments