Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पूरी...

जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पूरी करने का दिया निर्देश

अंबेडकरनगर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में चुनाव के उपरांत ई0वी0एम0 सहित अन्य सामग्रियों को जमा करने व स्ट्रांग रूम सहित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, उप जिलाधिकारी सदर, सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त कर लिया जाए।जिससे निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराया जाए साथ ही साथ निर्वाचन के दौरान लगे हुए कर्मचारियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए जिससे कर्मचारी पूरे मनोयोग से दिए हुए दायित्व का निर्वहन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments