Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण, गुप्तारघाट के पास बड़ा गड्ढा...

जिलाधिकारी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण, गुप्तारघाट के पास बड़ा गड्ढा बनाकर होगा प्रतिमा विर्सजन


अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने निर्मलीकुण्ड विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गुप्तारघाट के पास बड़ा गड्ढा बनाकर मूर्तियां विसर्जित की जायेगी। उन्होंने निर्धारित जलस्तर के अनुसार व्यवस्था कराये जाने तथा प्लेटफार्म व बेरिकेटिंग आदि का कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। विसर्जन स्थल पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था, चूने एवं एन्टीलार्वा का छिड़काव, विसर्जन स्थल पर पब्लिक एनाउंसमेंट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विसर्जन हेतु प्लेटफार्म का सीमेंट बैग में मिट्टी भरकर रखवाने की व्यवस्था तथा सुरक्षा हेतु बल्लियों को नदी के किनारे पाइलिंग कराया जाय तथा पर्याप्त गहराई के लिए पुकलैंड के द्वारा गहराई बढ़ाई जाए, जिससे मूर्तियों का विसर्जन समुचित तरीके से हो सकें।
इस मौके पर सिटी मजिस्टेट, अपर जिलाधिकारी/मेलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, सीओ सिटी, केन्द्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments