Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने किसान के खेत में पककर तैयार धान की हंसिया से...

जिलाधिकारी ने किसान के खेत में पककर तैयार धान की हंसिया से की कटाई


◆ क्रॉप कटिंग के जरिए परखी गई धान की उत्पादकता


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को तहसील अकबरपुर अंतर्गत राजस्व ग्राम हाजीपुर मरूई में खरीफ सीजन की फसल धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं किसान के खेत में पककर तैयार धान को हंसिया से काटकर फसल का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया।

क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया सी सी ई एग्री ऐप्स के माध्यम से की गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन रैंडम तरीके से चयनित गाटा संख्या 08 और 267 के खेतों किसान जगराम और रामनयन के खेत में 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज क्षेत्र में धान की कटाई व मड़ाई कर उसका वजन किया गया।

गाटा संख्या 08 से 22.540 किलोग्राम तथा गाटा संख्या 267 से 21.200 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादकता क्रमशः लगभग 52 कुंतल एवं 49 कुंतल आंकी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपज से संबंधित सटीक आंकड़े समयबद्ध रूप से शासन को प्रेषित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से क्षेत्र में उत्पादित प्रमुख फसलों, धान की किस्मों एवं औसत उत्पादकता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले की कृषि उपज के आधिकारिक आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिन्हें शासन को भेजा जाता है। इसी आधार पर फसल बीमा धारकों को क्षति की स्थिति में मुआवजा प्रदान किया जाता है। जिलाधिकारी के साथ इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments