Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआपदा मित्र के प्रशिक्षण हेतु जानें वाली टीम को जिलाधिकारी ने हरी...

आपदा मित्र के प्रशिक्षण हेतु जानें वाली टीम को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा आपदा मित्र प्रशिक्षण हेतु 14 महिला एवं 50 पुरुष सहित 64 होम गार्ड्स को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। होम गार्ड्स का प्रशिक्षण राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ द्वारा  11 जून से 22 जून तक 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कराया जाएगा तथा दो दिवसीय यात्रा अवधि कुल 14  दिवसी  प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जनपद के आम नागरिकों को प्रशिक्षण देंगे एवं विभिन्न प्रकार के आपदा के समय वे बचाव का कार्य भी करेंगे। इस दौरान आपदा विशेषज्ञ सूर्यभान,  जिला कमांडेंट होम गार्ड् के सहायक ज्ञानचंद यादव,  समस्त ब्लॉक के होम गार्ड्स ऑर्गेनाइजर, आपदा सहायक अविनाश कुमार वर्मा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments