Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिलाधिकारी ने 29 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को वितरित किए टैबलेट

जिलाधिकारी ने 29 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को वितरित किए टैबलेट

0

◆ स्मार्ट शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, डिजिटल मॉड्यूल से होगी पारदर्शिता


अंबेडकर नगर। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को टैबलेट वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को स्मार्ट बनाना और शिक्षक-छात्र दोनों को डिजिटल माध्यम से लाभान्वित करना है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि टैबलेट का प्रयोग केवल शैक्षणिक और विभागीय कार्यों के लिए किया जाएगा। इनके माध्यम से यूट्यूब लाइव, जूम सेशन और वेबिनार जैसी तकनीकों का उपयोग कर दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आईआईटी गांधीनगर सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित ऑनलाइन सत्रों से शिक्षकों की क्षमता वृद्धि होगी और छात्र-छात्राओं का ज्ञान समृद्ध होगा।

राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार टैबलेट से छात्र-छात्राओं का समय-समय पर आकलन किया जाएगा। दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा। साथ ही समीक्षा मॉड्यूल, एएनडीसी गतिविधियां, मध्याह्न भोजन मॉड्यूल, मानव संपदा पोर्टल, उपस्थिति मॉड्यूल, डीबीटी मॉड्यूल और पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन भी टैबलेट के जरिए संचालित किया जाएगा।

विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप एवं टैबलेट पर भेजे जाने वाले कंटेंट जैसे वीडियो, पीडीएफ और संदेशों का नियमित अवलोकन और अनुपालन करना भी अनिवार्य होगा। इस मौके पर जनपद के संबंधित प्रधानाचार्य एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version