Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने डाकखाने के पास लगाया निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों...

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने डाकखाने के पास लगाया निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाने का उद्देश्य

0
3

मालीपुर ,अंबेडकर नगर । भीषण गर्मी में नगर में आने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला उद्योग व्यापार मंडल जलालपुर की ओर से डाकखाने के पास निःशुल्क प्याऊ का प्रबंध किया गया है। यहां राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों के लिए ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह नेक कदम उठाया गया है, जिससे आमजन को धूप व लू से राहत मिल सके। यह प्याऊ प्रतिदिन नियमित रूप से उपलब्ध रहेगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री आदित्य गोयल,जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, , संतोष गुप्त , वरिष्ठ नेता सोनू गौड,जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, विकाश  निषाद मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए व्यापार मंडल का आभार जताया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here