Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसीएम डैशबोर्ड ओवरऑल रैंकिंग में प्रदेश में जनपद को मिला दूसरा व...

सीएम डैशबोर्ड ओवरऑल रैंकिंग में प्रदेश में जनपद को मिला दूसरा व विकास कार्यों में मिला तीसरा स्थान


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर सीएम डैशबोर्ड ओवरऑल (विकास कार्य एवं राजस्व) रैंकिंग में जनपद को आवंटित दूसरा स्थान तथा विकास कार्यों की रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

         सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से प्रत्येक माह प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग की जाती है और सीएम डैशबोर्ड पर अब सभी योजनाओं की प्रगति विभागवार दर्ज की जाती है। इसी क्रम में मार्च की रैंकिंग जारी की गई जिसमें ओवरऑल रैंकिंग में जनपद को द्वितीय स्थान तथा विकास कार्यों की रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।


जिलाधिकारी ने कहा कि ……..और मेहनत की जरूरत


 जिलाधिकारी ने ओवरऑल रैंकिंग (विकास कार्य एवं राजस्व) में द्वितीय स्थान तथा विकास कार्यों की रैंकिंग में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की तथा मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विगत  लगभग दो वर्षों से सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में जनपद को प्रथम/द्वितीय/तृतीय रैंकिंग रही है जो समस्त अधिकारियों के समन्वय से सुनिश्चित हो रहा है। पुनः ओवरऑल द्वितीय एवं विकास कार्य में तृतीय स्थान प्राप्त करना उल्लेखनीय है और यह साबित करता है कि जिले में शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए और कठिन परिश्रम की जरूरत है और जहां प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है वहां सुधार लाएं।  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में यह रैंकिंग जिलाधिकारी के निर्देशन और सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है इसमें और सुधार लाया जाए जिससे जनपद पुनः प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आए और निरंतर बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments