Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्युत विभाग की समस्याओं को लेकर भकियू के प्रतिनिधि मंडल ने अधिशाषी...

विद्युत विभाग की समस्याओं को लेकर भकियू के प्रतिनिधि मंडल ने अधिशाषी अभियंता से की मुलाकात


अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैट ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे ने बताया कि हमारे किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम जन्म उनका बिजली का सारा बिल जमा है। बिल जमा होने के बावजूद भी विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते फिर भी उनकी आरसी कट गई। ऐसे और भी कई क्षेत्रों के प्रकरण हम लोगों के पास में उन्हें सब समस्याओं को लेकर आज हम अधिशाषी अभियंता से मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि अधिशाषी अभियंता ने आश्वासन कि अगर गलत आरसी गयी है तो आर सी वापस कर लेगे। प्रकरण को देख कर एक हफ्ते में आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

महिला जिला अध्यक्ष ने कहा अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में पंचायत के अध्यक्ष महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडे और संचालन तरुण ब्लॉक अध्यक्ष राम जीत पांडे ने किया पंचायत में प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा जिला अध्यक्ष रामजनम वर्मा जिला सलाहकार डॉक्टर हजारीलाल चौरसिया जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोस्वामी आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments