Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकुएं में उतराता मिला युवक का शव, चार दिन से लापता था...

कुएं में उतराता मिला युवक का शव, चार दिन से लापता था मृतक

जलालपुर अंबेडकर नगर।  22 वर्षीय युवक का कुएं में शव पाया गया,जिसे देखकर प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर से जिंदासपुर सड़क पर मछली मंडी के सामने बाग स्थित कुएं में युवक के शव की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर सैकड़ो महिला पुरुष एकत्र हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारपाई और रस्सी के सहारे कुएं में उतराते शव को बाहर निकाला। युवक के चेहरे पर केमिकल डाल दिया गया था। जीभ बाहर निकली हुई थी। प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को कुए मे फेक दिया गया। युवक के जेब से सौ रुपए की नोट,गुटका, सेंट की शीशी, ट्रैवल एजेंसी का विजिटिंग कार्ड और एक वायल में इंजेक्शन बरामद किया गया। जिस पर रैपर नही था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शोशल मीडिया पर युवक की फोटो वायरल होते ही उसकी पहचान भी हो गई। मृत युवक जलालपुर कोतवाली के शेखपुरा राजकुमारी गांव निवासी अभिनव उर्फ अंशित सिंह के रूप में की गई जो बीते चार दिनों से लापता था। चार दिन पहले ही युवक की मोटरसाइकिल को पुलिस ने इसी सड़क पर लावारिस बरामद किया था जो उसके परिजनों को सौंप दी गई थी। चार दिन पहले पुलिस ने मोटरसाइकिल तो बरामद किया था,अगर गहनता से छानबीन की होती तो संभवतः पता चल गया होता। युवक की हत्या क्यों की गई। हत्या कर शव यहां कैसे लाया गया इसमें कौन कौन शामिल है पुलिस जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा हो पायेगा। जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments