Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवधपुरी कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत, आवागमन हुआ सुचारु

अवधपुरी कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत, आवागमन हुआ सुचारु


अयोध्या। ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान सामने आई शिकायत के आधार पर अवधपुरी कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत कर दी गई है। करीब दस दिन पूर्व क्षेत्र भ्रमण के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के समक्ष स्थानीय निवासियों ने रास्ते पर सीवर का पानी बहने की समस्या रखी थी।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय के अनुसार पार्षद सौरभ सूर्यवंशी के नेतृत्व में नागरिकों ने परिक्रमा मार्ग से जुड़े कच्चे रास्ते पर सीवर लाइन टूटने की जानकारी दी थी। निरीक्षण के दौरान काली माता मंदिर के पास सीवर का पानी मार्ग पर बहता पाया गया, जिससे लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही थी।

शिकायत मिलने के बाद जल निगम को मरम्मत के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर दी, जिससे पानी का बहाव बंद हो गया और मार्ग फिर से सुचारु हो गया। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान पर संतोष जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments