Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरकारी भवन के बाउंड्री वॉल को दबंग परिवार ने गिराया, पांच दिन...

सरकारी भवन के बाउंड्री वॉल को दबंग परिवार ने गिराया, पांच दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर अंबेडकरनगर। नव निर्मित सरकारी भवन के बाउंड्री वॉल को दबंग परिवार द्वारा गिरा दिया गया।प्रधान मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर लेकर कोतवाली का परिक्रमा कर रहा है।प्रकरण कोतवाली के लाभापार गांव का है।इस गांव में सरकारी जमीन पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।इसी सरकारी जमीन पर गांव के ही सर्वजीत कन्नौजिया ने जबरिया कब्जा कर लिया था जिसे राजस्व प्रशासन ने खाली कराया था।सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने से नाराज विपक्षी सर्वजीत,सत्येंद्र,आदित्य और उनकी पत्नी राधा ने बीते आठ मई को नव निर्मित स्वास्थ्य उप केन्द्र की बाउंड्री वॉल शाम को गिरा दिया था। सूचना पर अपने समर्थको के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान अमित कुमार ने जब दीवाल गिराने का कारण पूछा तो उक्त दबंगों ने विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। ग्राम प्रधान ने 9 मई को कोतवाली पहुंच तहरीर दिया साथ ही कार्यदायी संस्था ने भी तहरीर दिया है । कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments