Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्राओं को देख अश्लील हरकत कर रहे युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

छात्राओं को देख अश्लील हरकत कर रहे युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। विद्यालय से आने जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील गाना व अश्लील शब्दों के प्रयोग करने के मामले मे पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत मे लेकर कार्यवाही किया है। मामला कटका थानाक्षेत्र का है। बीते 13 मई को कटका थाना के कांस्टेबल संदीप यादव अपने हमराही महिला कांस्टेबल कुमारी पूनम के साथ एन्टीरोमियों चेकिंग के तहत रफीगंज बाजार के पास जांच पडताल मे लगे थे तभी गोविन्दा देवी बृजलाल स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नूरपुर कला से पढकर आने जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील गाना व अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए व्यक्ति को पुलिस द्वारा रोका व टोका गया तथा पूछताछ मे अपना नाम मोहम्मद बेलाल पुत्र मोमीन  निवासी रतना थाना कटका बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेते हुए 294आईपीसी के तहत कार्यवाही किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments