Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या साइबर क्राइम थाना ने पीड़ित के 1.70 लाख रुपये कराए वापस

साइबर क्राइम थाना ने पीड़ित के 1.70 लाख रुपये कराए वापस

0
ayodhya samachar

अयोध्या। थाना साइबर क्राइम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई 1 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस कराई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में की गई।

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं लोगों को जागरूक करने के क्रम में थाना साइबर क्राइम को शिकायत संख्या ओबी नं0 111/2026 प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गलती से 1.70 लाख रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई की और संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित की पूरी धनराशि वापस करा दी।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या तकनीकी समस्या होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन अथवा नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करने को कहा है।

धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद, हेड कांस्टेबल राजकुमार गौड़, कांस्टेबल हरिवीर सिंह एवं महिला कांस्टेबल मनीषा मौर्या शामिल रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version