Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोर चोर शोर मचा कर दंपति व पुत्र ने युवक की पिटाई,...

चोर चोर शोर मचा कर दंपति व पुत्र ने युवक की पिटाई, घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती


◆ मामले की जांच में जुटी पुलिस


बसखारी अंबेडकर नगर। युवक को घर बुलाया और चोर चोर कह कर दंपति व उसके पुत्र ने लाठी डंडों से युवक की पिटाई करते हुए उसे मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को अस्पताल में कराया भर्ती कराया और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई मांग की। मामले में बसखारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामला सोमवार का बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया गांव का बताया जा रहा है। जहां पर बसहियां निवासी आसाराम ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसका पुत्र संतोष पहले हरैया निवासी प्रवेश मौर्य का मसड़ा बाजार में संचालित बैंक के मिनी ब्रांच पर कार्य कर रहा था। इस बीच संतोष कमाने के लिए हरियाणा चला गया । बीते 9 अगस्त को प्रवेश मौर्य ने षड्यंत्र के तहत ब्रांच चलाने के लिए संतोष को वापस बुलाया। सोमवार को संतोष , प्रवेश के घर पहुंचा तो आरोप है कि प्रवेश मौर्य की पत्नी विनीता ने संतोष को मिनी ब्रांच चलाने के लिए 65000 रुपए और तिजोरी की चाबी दे दिया।इसके बाद प्रवेश मौर्य, विनीता और उसका लड़का आयांश मौर्य ने संतोष को पकड़ कर हाथ पैर बाध कर चोर चोर का शोर मचाते हुए लाठी डंडा से मरने लगे। हल्ला गुहार पर आस पास के लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो उसे छोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बसखारी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।इस प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ प्रवेश के घर 3:00 बजे भोर में संतोष के पहुंचने को लेकर भी मामले में कई कयास लगाये जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में सच्चाई क्या है यह पुलिस की जांच होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments