Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने देखा अभूतपूर्व विकास - सांसद...

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने देखा अभूतपूर्व विकास – सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने बीकापुर विधान सभा के आधा दर्जन गांवों में चौपाल लगाया। उन्होंने सीवार, बरईकला, बरसेण्डी, हरिदास का पुरवा, पिरखौली, कोटडीह, रामपुर ग्रन्ट, अशोगीपुर, महोली में चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया। जनचौपाल में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद का स्वागत किया गया।

चौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दो कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस विकास के साक्षी है। अयोध्या को विश्व की धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार ने अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। पीएम मोदी के कार्यकाल में युवाओं को नए अवसर मिले है, किसान समृद्धशाली हुए हैं। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिकों को सम्मान मिला है।

विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सरकार के मूल में लोक कल्याण की भावना निहित है। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव दिया गया है।

इस दौरान कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, विनोद गौड़, भूपेन्द्र सिंह बल्ले, वेद गुप्ता, सच्चिदानंद तिवारी, मालिक राम रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments