◆ रोम-रोम भक्तिमय और प्रफुल्लित हुआ मन – सीएम उत्तराखंड
अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मंगलवार को रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे।
