Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइस्तीफा देने वाले उपायुक्त के दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर उसके भाई...

इस्तीफा देने वाले उपायुक्त के दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर उसके भाई ने किया था शिकायत


◆ पुनः परीक्षण की शिकायत होने के बाद जांच के लिए बने मेडिकल बोर्ड में दोनो नहीं हुए थे उपस्थित


◆ प्रकरण में सीएमओ ने महानिदेशक से आगे की कार्रवाई के लिए मांगा है दिशा निर्देश


अयोध्या। सरकार के पक्ष व अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध करते हुए इस्तीफा देने वाले जीएसटी के उपायुक्त प्रशांत सिंह अब नये विवादों से घिरते जा रहे है। प्रकरण को लेकर महानिदेशक को सीएमओ मऊ के द्वारा लिखा एक पत्र सामने आया है। इस पत्र में प्रशांत के भाई विश्वजीत की शिकायत का जिक्र है। जो उन्होंने प्रशांत व अपनी बहन जया के खिलाफ किया था।

                  पत्र में लिखा है कि विश्वजीत सिंह पुत्र त्रिपुरारी सिंह 16.08.21 को शिकायती पत्र में भाई प्रशांत सिंह व बहन जया सिंह के दिव्यांग प्रमाण पत्र के पुनः परीक्षण की शिकायत किया था। जिसको लेकर दोनो के चिकित्सीय परीक्षण को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। 28.09.21 व 07.10.21 को मेडिकल परीक्षण के लिए दोनो उपस्थित नहीं हुए। जिसमें सीएमओ ने इस मामले में महानिदेशक एवं स्वास्थ्य सेवाएं से दिशा निर्देश मांगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments