Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुदड़ी बाजार से धारा रोड तक टूटी सड़क बनी जानलेवा, धीमी रफ्तार...

गुदड़ी बाजार से धारा रोड तक टूटी सड़क बनी जानलेवा, धीमी रफ्तार से चल रहा निर्माण कार्य


अयोध्या। गुदड़ी बाजार चौराहे से धारा रोड तक की सड़क इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सीवर लाइन बिछाने के नाम पर कार्यदायी संस्था ने सड़क को खोद कर अधूरा छोड़ दिया है। निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही से सड़क पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। हल्की बारिश में सड़क फिसलनभरी हो जाती है, जिससे ई-रिक्शा समेत दोपहिया वाहन फिसलकर पलट जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला की जान भी इस खस्ताहाल सड़क के कारण जा चुकी है।

सीवर लाइन डालने के बाद सडक में बने गडढे

व्यापारी नेता कविन्द्र साहनी ने बताया कि यह कार्य 1 मार्च से प्रारंभ हुआ था, लेकिन कार्यदायी संस्था का रवैया बेहद लचर है। दो दिन काम होता है और फिर कई दिन ठप पड़ जाता है। यदि कार्य निरंतर होता तो अब तक यह सड़क बन चुकी होती।

स्थानीय निवासी आदर्श अग्रवाल ने बताया कि आधी सड़क पर ही पूरा यातायात चल रहा है क्योंकि बाकी सड़क खुदाई के बाद अधूरी पड़ी है। संकरी सड़क पर दोनों ओर से वाहन गुजरते हैं, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं।

स्थानीयों निवासी विनय पांडे, भानु श्रीवास्तव, अरुण कुमार साहू, फिरोज हुसैन, घनश्याम यादव, आलोक खरे, शिशिर मिश्रा, चंदन श्रीवास्तव, रामकुमार जायसवाल, प्रेमा  ने अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments