Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापढ़ाई करने वाली विवाहिता से बात कर रहे लड़के की पति व...

पढ़ाई करने वाली विवाहिता से बात कर रहे लड़के की पति व जेठ ने किया पिटाई, बोला ज्योति मौर्या हो

अयोध्या। ज्योति मौर्य मामले का साइड इफेक्ट दिखाई देने लगा है। ससुराल वालों का भरोसा विवाहिता से खत्म होता नजर आ रहा है। अब पढ़ाई कर रही शादीशुदा महिलाओं के परिजन उस पर नजर भी रखने लगे है। ताजा मामला अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र का है। यहां एक विवाहिता अपने साथ लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाले लड़के से बात कर रही थी जिसके बाद विवाहिता के पति व जेठ ने लड़के की पिटाई कर दी तथा विवाहिता को गाली देते हुए कहा कि बड़ी ज्योति मौर्या बन रही हो। मामले में महिला की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज हुआ है।

थाना महाराजगंज के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता अयोध्या में कमरा लेकर पढ़ाई करती है। विवाहिता का कहना है कि वह 15 जुलाई को रात में 7:00 बजे अपने रूम से चाय पीने गुरु नानक स्कूल के पास लगे धर्म कांटा के पास गई थी इसी समय उसके साथ पढ़ाई करने वाला राहुल मिल गया तभी उसके जेठ और पति मौके पर 5 लोगों को लेकर आए और विवाहिता को ज्योति मौर्या कहकर गाली देने लगे इसके साथ में इन लोगों ने राहुल को बुरी तरह से मारा पीटा। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति जेठ समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है मामले की पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments