Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात युवक का शव


अंबेडकर नगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के सीहमई कारीरात गांव के निकट नहर में मंगलवार तड़के एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा तो दंग रह गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। वह फुल लोअर और फुल टी-शर्ट पहने हुए था। पुलिस मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments