Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइमलिया में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका...

इमलिया में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका में पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज


◆ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह, पुलिस जांच में जुटी


अंबेडकर नगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम देवरिया बुजुर्ग के मजरा इमिलिया में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब आम के बाग में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं परिजनों की तहरीर पर हत्या की आशंका में पांच नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह इमिलिया गांव के ग्रामीण जब आम के बाग की ओर गए तो वहां एक युवक का शव पेड़ से झूलता देख अवाक रह गए। सूचना मिलते ही डायल 112, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय प्रताप और क्षेत्राधिकारी आलापुर राम बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतारकर पुलिस ने कब्जे में लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान अजय पांडेय उर्फ नटवर पुत्र स्व. शिवनाथ पांडेय निवासी सेमरा मानापुर, थाना जहांगीरगंज के रूप में हुई है। मृतक की मां कुमकुम पांडेय द्वारा दी गई तहरीर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक की बहन रजनी को मृतक अजय ने 10 जून की रात अपने मोबाइल से एक वॉइस मैसेज भेजा था, जिसमें उसने बताया कि उसे अंकित दूबे निवासी उधरनपुर व उसके साथियों ने रामनगर चौक से पकड़ लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कुमकुम पांडेय ने तहरीर में अजय की हत्या का आरोप अंकित दूबे, संतोष उपाध्याय, विकास, एक जेलर भाई और सोनी पर लगाया है। उनका आरोप है कि नाजायज संबंधों को लेकर रंजिश के चलते ही साजिशन अजय की हत्या की गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments