Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की...

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के गोविंद साहब मठ के सामने एक बाग में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अहिरौली गोविंद साहब निवासी सोनू निषाद पुत्र देवी प्रसाद निषाद के रूप में हुई है, जो पेशे से डांसर था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेता था।

सुबह टहलने निकले लोगों ने बाग में पेड़ से लटका शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष प्रेमचंद्र ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि सोनू की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। परिजनों का कहना है कि शव की स्थिति संदिग्ध है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यदि हत्या की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मृतक के गांव में गमगीन माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments