Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजकीय महाविद्यालय के परिसर में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक...

राजकीय महाविद्यालय के परिसर में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव


आलापुर अम्बेडकर नगर। गुरुवार को राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर में क्लास रूम में फंदे से लटकता एक युवक का शव देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़े तथा बैग में मिले कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त किया।युवक की पहचान अमर बहादुर पुत्र राजितराम निवासी रामनगर बेनीपूरा के रूप में हुई है।अमर बहादुर ने बीते 21 मई को एक युवती पर चाकू से हमला बोल दिया था,जिसके बाद वह गायब चल रहा था।मामले में पुलिस नें युवक पर जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया था।आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments