Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपांच दिनों से लापता अधेड़ का गन्ने के खेत में मिला शव

पांच दिनों से लापता अधेड़ का गन्ने के खेत में मिला शव

जलालपुर अम्बेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लापता व्यक्ति का शव बुधवार को गड्ढे में कीचड़ से सना मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। अधेड़ का शव मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीते कुछ वर्षों से मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच, पड़ताल में जुटी है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर डड़वा के रहने वाले राजकुमार 50 वर्ष की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, उनका इलाज चल रहा था। स्वजन के अनुसार वह बीते करीब पांच दिनों से लापता थे। रिश्तेदारों के साथ ही आसपास के गांवों में खोजबीन के बाद ही उनका कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। बुधवार सुबह संजलपुर गांव में स्थित पंचायत भवन के पास कीचड़ युक्त गढ्ढे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पहचान लापता राजकुमार के रूप में हुई। शव मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments