Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासुहागरात की सुबह कमरे में मिला नवविवाहित जोड़े का शव

सुहागरात की सुबह कमरे में मिला नवविवाहित जोड़े का शव


◆ सात मार्च को हुई थी शादी, आठ को विदा होकर आयी थी दुल्हन


◆  थाना कैंट के मुरावन टोला की घटना, लोगो में मचा हड़कम्प


अयोध्या। थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला में बड़ी घटना सामने आयी है। सुरागरात की सुबह नवविवाहित जोड़े का शव कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। हर कोई मामले की वजह जानने का प्रयास कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सहादतगंज के मुरावन टोला के रहने वाले एक परिवार को शनिवार को दुल्हन विदा होकर आयी थी। रविवार को उसका प्रीतिभोज होना था। रविवार की सुबह जब नवदम्पत्ति का दरवाजा नहीं खुला तो लोगो को शक हुआ। इसके बाद जब लोगो ने दरवाजा तोड़ा तो दुल्हन कमरे में मृत पायी गयी। पति छत के पंखे मे गमछे के सहारे लटका हुआ था। स्थानीय लोगो के मुताबिक सात मार्च को क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप की शादी डीली सरैया की रहने वाली शिवानी के साथ हुई थी। रविवार को कमरे में दोनो का शव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है। घटना क्यों हुई, यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments