Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानहीं मिल रहा था बच्ची के ग्रुप का रक्त, सपा प्रत्याशी ने...

नहीं मिल रहा था बच्ची के ग्रुप का रक्त, सपा प्रत्याशी ने आधे घंटे में पहुंचकर किया रक्तदान

अयोध्या। जिला चिकित्सालय में पीलिया से ग्रस्त एक बच्ची को ए पाजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में इस ग्रुप का रक्त उपलब्ध नहीं था। बच्ची के पिता द्वारा सपा मेयर प्रत्याशी डा आशीष पाण्डेय दीपू को इसकी सूचना दी गयी। डा आशीष का ब्लड ग्रुप भी ए पाजिटिव है। उन्होने रक्तदान किया। जिससे बच्ची की जान बच सकी।
डॉ आशीष पांडे दीपू ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शुरू से आवाहन रहा है। चाहे कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति हो जो किसी भी प्रकार से पीड़ित हो उसकी हर संभव मदद समाजवादी के लोग करें। उसी संकल्पबध के द्वारा बच्ची को मैंने ब्लड डोनेट किया। पिता से हर प्रकार की सुविधा देने का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि पिछले 12 सें 15 वर्षों से जनेश्वर फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं। रक्त के अभाव से जूझ रहे लाखों लोगों की जान बचाई है। अगर अयोध्या की जनता हमें यहां महापौर चुनती है, तो चाहे वो चिकित्सा के क्षेत्र, रक्तदान हो ये हमारा संकल्प रहा है। लोगों को जागरूक करूंगा। ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें। जिससे जरूरतमंदों को बचाई जा सके जान।
वहीं आशीष पांडे उर्फ दीपू पांडे जनपद में ब्लड मैन के नाम से जाने जाते हैं. औऱ कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी ने आशीष पांडे को अयोध्या नगर निगम से मेयर का टिकट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments