Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअद्वेत मत के पंचम पातशाही गुरु का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

अद्वेत मत के पंचम पातशाही गुरु का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव


बसखारी अंबेडकर नगर। श्री सिद्धेश्वर धाम मोतिगरपुर में अद्वेत मत के पंचम पातशाही गुरु महाराज का पावन जनमोत्स्व गुरु भक्तो ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर  सैकड़ो की संख्या में महिलाओ ने सिद्धेश्वर धाम से डिवहारे बाबा तक गुरु ग्रंथ साहिब के साथ गुरु वंदना गाते हुए कलश यात्रा निकाली।इस बाद पालकी से ससम्मान ग्रथ साहिब को दरबार मे स्थापित कर गुरुआरती के साथ  प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू, कुमार वीरेन्द्र ( महराज जी ),दिनेश श्रीवास्तव, राजू भगत,शैलजा ने भजन प्रस्तुत किया।इस दौरान श्याम बाबू ने कहा कि जैसे जल बिन मछली नही रह सकती और तड़पती है ऐसी ही तड़प हमारा गुरु और भगवान के प्रति होनी चाहिए। स्वामी श्री  कृष्णानन्द जी महाराज ने कहा कि हम सब गुरु महाराज की परमसत्ता मानते हुए उनके आदेशो का पालन करे साथ ही जो भक्त गुरुमुख होकर भी गुरु महाराज से विमुख रहता है।उससे बड़ा पापी दुनिया मे नही है। कार्यक्रम का समापन रामजी की आरती के साथ लोगो में प्रसाद वितरण कर किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सन्तोष खत्री,आदित्य मौर्य,विजय मौर्या,राकेश गौड़,दीपू टण्डन,अभिषेक गुप्ता,विहिप जिला मंत्री विकाश मौर्य,जिला सह मंत्री संजय पांडे,दीपक श्रीवास्तव, गगन मौर्या,चंद्रिका मौर्य,राजू भगत,बृजेश यादव,दिलीप शर्मा,रामचन्द्र वर्मा,श्रीराम पटेल,जया शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता  कानपूर, गोपाल सिंह,प्रहलाद विश्वकर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ओम, विकास मोदनवाल,लखनपुर प्रधान सुरेन्द्र,बलराम मिश्र,सूरज सिंह, सुनील निषाद शुभम निषाद, दुर्गेश निषाद, मयंक निषाद सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments