◆ मिल्कीपुर विधान सभा में भाजपा ने आयोजित किया युवा सम्मेलन
अयोध्या। मिल्कीपुर विधान सभा के दरबारी लाल इंटर कालेज कलुआमऊ में भाजयुमो द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि किसी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर हमेशा निर्भर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र की तरक्की का आधार उसकी युवा पीढ़ी है। सरकार युवाओं के हित में कार्य कर रही है। स्किल डेवलेपमेंट युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाया जा रहा है। स्टार्टअप योजना के तहत लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया है।



