Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआर एस एस की शाखाओं और कार्यक्रमों में सरकारी विभागों के शामिल...

आर एस एस की शाखाओं और कार्यक्रमों में सरकारी विभागों के शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को किया गया समाप्त, भाजपाइयों ने व्यक्त की प्रसन्नता


◆ भाजपाइयों ने व्यक्त की प्रसन्नता


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा विश्व के 100 से अधिक देशों में गैर राजनैतिक रूप से देश हित सहित कई सामाजिक क्षेत्रों में जनकल्याण की कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं और कार्यक्रमों में सरकारी विभागों के शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। जिस पर भाजपा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है।

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए उपरोक्त फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश हित और समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे आर एस एस पर प्रतिबंध लगा दिया था। कहा कि आर एस एस पूरी तरह से देश और समाज हित में रातों दिन लग कर विश्व की कई देशों में कार्य कर रही है। जिस पर कांग्रेस पार्टी ने दुर्भावना से प्रेरित होकर प्रतिबंध लगाया था वह निंदनीय था,आज उसी संगठन पर से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के भाग लेने पर लगा प्रतिबंध भाजपा सरकार ने हटा कर प्रशंसनीय कार्य किया है। जो स्वागत योग्य है।

         सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के आर एस एस की कार्यक्रमों में भाग लेने पर लगे प्रतिबंध को समाप्त किए जाने पर पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह,शिव नायक वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,सुधा वर्मा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,त्रिवेणी राम, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,डाक्टर रानावीर सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments