Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापर्स समेत गिर गया एटीएम, जिसे मिला उसने किया एटीएम से भुगतान

पर्स समेत गिर गया एटीएम, जिसे मिला उसने किया एटीएम से भुगतान


◆ साकेत के शिक्षक का है एटीएम , मामले में कार्यवाही के लिए दिया प्रार्थना पत्र


अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में वनस्पति विभाग के शिक्षक डा बीके सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका पर्स उदया पब्लिक स्कूल के आस-पास कहीं गिर गया था। जिसमें रखे एटीएम से शहर के एक फोर व्हीलर शोरूम में भुगतान किया गया है। मामले में उन्होंने कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

डा बीके सिंह ने बताया की 5 जून को उदया पब्लिक स्कूल के आस-पास कहीं उनका पर्स गिर गया। जिसमें पांच हजार रूपये नकद तथा एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड था। दोपहर में उनके पास उनके खाते से क्रमशः 2000, पांच सौ तथा दो सौ रूपये डेबिट होने का मैसेज आया। बैक में पता करने पर उन्हें पता चला कि स्मार्ट व्हील वर्कशॉप में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर भुगतान किया गया है। मामले की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments