Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवर्षो से दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद को क्षेत्राधिकारी...

वर्षो से दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद को क्षेत्राधिकारी ने सुलझाया


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कब्रिस्तान मे पानी जाने को लेकर वर्षों से दो पक्षो मे उपजे विवाद को क्षेत्राधिकारी ने आखिरकार पटाक्षेप कर दिया। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में कब्रिस्तान की जमीन मे गांव के निषाद बस्ती का पानी जा रहा था जिसको लेकर मुस्लिम व निषाद पक्ष मे विवाद वर्षों से बना हुआ था जिसकी शिकायत दोनो पक्ष  बार बार कर रहे थे। इस मामले को सुलझाने हेतु क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य स्वयं विवादित स्थल पर पहुचे और दोनो पक्षो को बुलाकर वर्षों से चल रहे विवाद को हल कर दिया। इन्होंने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था कायम करने के साथ साथ आपसी सौहार्द बनाये रखने की नसीहत दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments