अयोध्या । डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नियमित विभागों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित थी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रोफेसर पद के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 02/2026 और सहायक प्रोफेसर के लिए 03/2026 जारी किया गया था। इन विज्ञापनों की तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का पूर्ण रूप से भरा हुआ प्रिंटआउट आवश्यक अभिलेखों एवं संलग्नकों के साथ स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी 25 सितंबर 2026 कोशामपांचबजेतक कुलसचिव कार्यालय में पहुंचना अनिवार्य है।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।