सोहावल, अयोध्या। एंटी करप्शन टीम ने रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत तैनात पंचायत सचिव को आठ हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। टीम आरोपी सचिव को हिरासत में लेकर रुदौली कोतवाली पहुंची।
अतुल सिंह पंचायत सचिव
जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि ब्लॉक सोहावल के चिर्रा मोहम्मदपुर निवासी मिजान अहमद खान ने शिकायत की थी कि पंचायत सचिव अतुल सिंह जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर आठ हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत के आधार पर बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और दोपहर सोहावल रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक जूते की दुकान के पास सचिव को पैकेट में रखी घूस की रकम लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर रुदौली कोतवाली में सौंप दिया, जहां विधिक कार्रवाई जारी है।