बसखारी, अम्बेडकर नगर। बसखारी विकासखंड के ग्राम सभा में जनता इंटर कॉलेज बेला परसा वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य असलम अब्बास द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रबंधक संतराम मौर्य ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों की महती आवश्यकता होती है क्योंकि बिना संस्कार के मनुष्य का जीवन पशुवत होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस शिक्षण संस्थान से अध्ययनकर अनगिनत प्रतिभाएं अलग-अलग क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य असलम अब्बास तथा ने शिक्षण संस्थान की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए रोजगार परक शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया। वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के अलावा मोबाइल का पर्यावरण प्रदूषण एवं कई अन्य विषयों पर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य पवन कुमार यादव रमेश कुमार मिश्र, पूर्व प्रधानाध्यापक कृष कुमार मोहन पंकज मिश्रा प्रबंधक माधव मौर्य पटेल संजय कुमार दुर्गेश इंद्रदेव यादव आफताब अहमद सतीश चौहान अनुराग विजय अनीता मौर्या रेनू यादव अनुराग मौर्य सचिन के साथ अन्य गढ़ मौजूद रहे।