Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


अयोध्या। फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव वजीरगंज जप्ती स्थित मारवाड़ी सेवा सदन में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे।

इस अवसर पर हाईस्कूल इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रछात्राओं के साथ ही खेल साहित्य में प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह, पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। फुटबॉल में उपलब्धि के लिए अधात प्रताप सिंहअर्शतथा काव्य पाठ के लिए अन्वेषा श्रीवास्तव को विशेष सम्मान दिया गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भागीरथ पचेरीवाला, भगवानदीन निषाद, प्रदीप निषाद, धनंजय पांडे, डॉ. शाहेव उस्मानी, सतीश कुमार मेहंदीरा और गुरदीप कुमार मेहंदीरा को भी सम्मानित किया गया। वहीं एसोसिएशन से जुड़े प्रतिष्ठानों पर 20 वर्ष से अधिक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

कार्यक्रम में खुदरा प्रतिष्ठान श्रेणी में गैलेक्सी मेडिकल स्टोर नियावां, थोक विक्रेता श्रेणी में न्यू एसआर फार्मा तथा सर्वश्रेष्ठ सदस्य के रूप में राकेश सहदेव (नव शक्ति मेडिकल स्टोर) को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेंटर मोहम्मद जैद का विशेष सत्र आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन राष्ट्रीय गान से हुई। अंत में दो मिनट का मौन रखकर संगठन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments