Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री आवास नगरीय योजना अन्तर्गत दो सौ ग्यारह लाभार्थियों को भेजी गई...

प्रधानमंत्री आवास नगरीय योजना अन्तर्गत दो सौ ग्यारह लाभार्थियों को भेजी गई प्रथम किश्त की राशि

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश के क्रम में नगरीय विकास अभिकरण में परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास नगरीय योजना में प्रथम किस्त के अंतर्गत नगर पालिका टांडा में कुल 211 लाभार्थियों को कुल 105,50,000 रुपए का, नगर पालिका जलालपुर में पांच लाभार्थियों को कुल 2,50,000 रुपए का , नगर पंचायत जहांगीरगंज में कुल दो लाभार्थियों को  कुल 1,00,000 रुपए का,नगर पंचायत राजेसुलतानपुर में एक लाभार्थी को 50,000 रुपए का , नगर पंचायत इल्तिफातगंज में एक लाभार्थी को 50,000 रुपए का एवं नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में कुल 12 लाभार्थियों को 6,00,000 रुपए का अर्थात प्रत्येक लाभार्थी को 50-50 हजार रुपए की प्रथम किस्त दी गई है। इस तरह प्रथम किस्त अंतर्गत कुल 232 लाभार्थियों को एक करोड़ 16 लाख  रुपए की धनराशि दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments