Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 24 घंटे में बरामद हुई कथित अपहृता, अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता...

24 घंटे में बरामद हुई कथित अपहृता, अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर किया घटना का खुलासा

0

अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के गनपतपुर से असलहा दिखाकर युवती के अपहरण की सूचना पर जहांगीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर युवती को बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया। जांच में यह मामला अपहरण नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का निकला।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को वादी मोहम्मद इकबाल निवासी नेवारी दुराजपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को अज्ञात चारपहिया वाहन सवार लोग असलहा दिखाकर जबरन बैठा ले गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान युवती की बहनों के बयान में यह बात सामने आई कि गाड़ी में सिर्फ एक युवक था, युवती ने विरोध नहीं किया और घटना के बाद फोन का इस्तेमाल भी किया। मुखबिर की सूचना और जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का साक्ष्य मिला।

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंसूरगंज मोड़, बिड़हर बाजार से सफेद हुंडई वेन्यू के साथ युवती और युवक निसार खां निवासी पोखर भिटवा, धनघटा जिला संतकबीरनगर को बरामद किया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह युवक को पहले से जानती है और अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी, किसी ने कोई जबरदस्ती नहीं की। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कराया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने चेतावनी दी कि झूठी या बढ़ा-चढ़ाकर सूचना देने वालों के खिलाफ अलग से कार्रवाई होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version