Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने आयोजित किया होली मिलन व सम्मान...

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने आयोजित किया होली मिलन व सम्मान समारोह


अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या की ओर से होली के अवसर पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व उप पुलिस अधीक्षक सूर्यबली सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, शशिप्रभा सिंह तथा प्रदेश महासचिव सूर्य भानु सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहा है और समाजहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक मंडल में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा महिला जिलाध्यक्ष गीता सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी जिला महासचिव धर्मेंद्र सिंह ने निभाई। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और होली के पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments