Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रशासन ने हटवाया बैनर व पोस्टर

प्रशासन ने हटवाया बैनर व पोस्टर


बसखारी अंबेडकर नगर। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही क्षेत्र में राजनीतिक दलों के लगे होल्डिंग, पोस्टर, बैनर को हटाने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। बसखारी क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने एक अभियान चलाकर खंभों, दीवारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर  को हटाया। बता दे की शनिवार को 3:00 बजे शुरू हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही क्षेत्र प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराने की गाइडलाइन जारी की है।जिसमें जनपद अंबेडकरनगर में छठवें चरण में चुनाव 25 मई को होना निश्चित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments