Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को तीन साल की सजा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को तीन साल की सजा


अयोध्या। पुलिस पर हमला करने वाले व्यक्ति सत्यप्रकाश तिवारी को विशेष न्यायालय एससीएसटी एक्ट ने तीन साल कारावास तथा 2000 के अर्थदंड से दडिंत किया है। 2 अगस्त 2019 को पीआरवी कर्मी नंदराम व मो. अलीम सूचना पर इनायत नगर थाने के खजुरी अहमद सुल्तानपुर पहुंचे थे। जहां अभियुक्त सत्यप्रकाश अपनी माता को पीट रहा था। मामले की जानकारी करने पर वह पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गया। लोहे की सरिया से मारने के कारण मो. अलीम के सिर व कंधे पर गंभीर  चोट आई थी। बचाव में आए आरक्षी बृजेश कुमार यादव से भी मारपीट किया। मामले में 307 , एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments