Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़खानी में गिरने के बाद बाइक की चपेट में आने से हुई...

छेड़खानी में गिरने के बाद बाइक की चपेट में आने से हुई थी छात्र की मौत


अंबेडकर नगर। बीते शुक्रवार को साइकिल सवार छात्रा की दुर्घटना में हुई मौत के मामले सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा के साथ दो युवक छेड़खानी करते हुए उसका दुपट्टा खींचने लगे जिससे साइकिल सवार छात्रा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे एक बाइक ने उसे रौद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर बरही ऐदिलपुर निवासी ने आरोप लगाया है कि शाहनवाज, अरबाज पुत्रगण जमाल निवासी हरसंम्हार अक्सर ही उसकी पुत्री के साथ स्कूल जाते समय छेड़खानी करते थे। बीते शुक्रवार करीब 3:30 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री हीरापुर बाजार में स्थित विद्यालय से पढ़कर वापस घर आ रही थी।मनबढ़ दोनों युवकों ने छेड़खानी करते हुए उनकी पुत्री का दुपट्टा खींच लिया।जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और पीछे से आ रहे बाइक सवार अरबाज पुत्र अज्ञात निवासी आरिबपुर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की खबर सुनकर जहां क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छाया हुआ था।वहीं छेड़खानी के कारण छात्रा की हुई मौत की चर्चा से लोगों में आक्रोश भी पनपने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments