Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपहृता युवती को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, आरोपी पुलिस की पकड़...

अपहृता युवती को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, आरोपी पुलिस की पकड़ दूर


बसखारी अंबेडकर नगर। अपहृता युवती को बसखारी पुलिस ने सकुशल पूर्वक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आजमगढ़ जनपद अंतर्गत अतरौलिया थाना क्षेत्र की निवासिनी किशोरी के अपहरण के मामले में बसखारी पुलिस ने सोमवार को अपहृता को बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का प्राथमिक बयान दर्ज कर तत्काल महिला आरक्षी के साथ युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र की निवासिनी किशोरी कसदहां  रिश्तेदारी में आई हुई थी। जो बीते 3 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि किशोरी को सनी देओल पुत्र लालमन निवासी देवला गोसाई अतरौलिया एक अन्य साथी के सहयोग से बहला फुसलाकर भगा ले गया। तत्पश्चात किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करवाया था। मामले में उपनिरीक्षक सुनील दत्त ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अपहृता को डोडो तिराहे से बरामद कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में अपहृता को बरामद कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments